आप सभी को पता है अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। वजह क्या है इस पर मैने पिछले आर्टिकल में बात की थी। और ये भी जानते है अमेरिका ने ईरान से युद्ध लड़ने का फैसला क्यों किया। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे अमेरिका और इजरायल भारत और पाकिस्तान को जंग में क्यों झोंकना चाहते हैं।
मुख्य कारण:
- ईरान के बाद सबसे ज्यादा शिया जनसंख्या भारत में है इसके बाद पाकिस्तान में है। जो ईरान में चल रहे युद्ध में ईरान की मदद कर रहे हैं। ऐसा होगा ये बात CIA और MOSSAD को पहले से पता था इसलिए उन्होंने पिछले 10 सालों में भारत सरकार से नजदीकी बढ़ाई और भारत के साथ अपनी टेक्नोलोजी शेयर किया। और आज हमारे देश की कई फैक्टरी ऐसी हैं जो इजरायल के लिए हथियार बनाती हैं।
- भारत और पाकिस्तान को जंग में शामिल करके भारत और पाकिस्तान के लोगों, और दुनिया का ध्यान भटकाया जा सकेगा जिससे खासकर भारत और पाकिस्तान के लोगों का ध्यान अपने देश पर होगा और दुनिया का भी ध्यान भारत और पाकिस्तान जंग पर होगा ।
- इजरायल को इस बात का डर है कि अगर पाकिस्तान में भविष्य में शिया समुदाय की सरकार बनी तो जैसे इराक, ईरान की मदद करता है उसी तरह पाकिस्तान भी ईरान की मदद करेगा और अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के परमाणु हथियार का इस्तेमाल ईरान या पाकिस्तान खुद इजरायल पर करेगा।
- अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है और भारत अपना दुश्मन पाकिस्तान को मानता है इसलिए अमेरिका और इजरायल भारत को पाकिस्तान और चीन के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस तरह वो एक साथ कई फ्रंट पर जंग लड़ सकते हैं और अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं।
नोट : अमेरिका और इजरायल भारत और पाकिस्तान की जंग को जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहते हैं। इसलिए हमें चौकन्ना रहना होगा। क्योंकि ये कोई न कोई कारण पैदा करेंगे जिससे हिंदुस्तान और पाकिस्तान जंग में उलझ जाए।
Post a Comment